रायपुर, 29 जुलाई। खमतराई थाना क्षेत्र में आम लोगों को चाकू दिखाकर डराने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी नवीन साहू (19) और अजय साहू (19) अलग-अलग स्थानों पर धारदार चाकू लहराते पाए गए।
पुलिस ने दोनों को रावांभाठा इलाके से पकड़ा और उनके कब्जे से चाकू जब्त किए। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

