रायपुर। कमिश्नरेट पुलिस ने डीसीपी सेंट्रल जोन क्षेत्र में नशे और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सघन अभियान चलाते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की। सिटी कोतवाली पुलिस ने ओसीएम चौक के पास दबिश देकर 4 किलो 85 ग्राम गांजा (कीमत करीब ₹41 हजार) के साथ ऋषभ तांडी उर्फ रिक्की (21) और सौरभ तांडी (22) को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ धारा 20(b) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।
इधर, थाना गंज पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर गांजा सेवन करते रवि कुमार (40) और गणेश क्षत्रिय (45) को पकड़ा। इनके खिलाफ धारा 27 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
अभियान के तहत धारा 170 बीएनएसएस में 15 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, जबकि एक स्थायी वारंटी को भी जेल भेजा गया। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि नशा बेचने और सेवन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

