“ऑपरेशन साइबर शील्ड” में बड़ी कामयाबी कंबोडिया गैंग के 5 साइबर ठग गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर रेंज पुलिस ने साइबर ठगी के दो मामलों में कंबोडिया गैंग के 5 आरोपियों को दिल्ली, यूपी, एमपी व महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को CBI, RBI व टेलीकॉम विभाग का अधिकारी बताकर लोगों को वीडियो कॉल में डिजिटल अरेस्ट कर लाखों की ठगी करते थे।

पहले मामले में प्रार्थी से 14 लाख और दूसरे में 88 लाख रुपए की ठगी की गई। पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा के निर्देश पर रेंज साइबर थाना ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. मनीष पाराशर (दिल्ली)
  2. अर्जुन सिंह (हाथरस, यूपी)
  3. राहुल मर्कड (अहमदनगर, महाराष्ट्र)
  4. आकाश तुषरानी (उल्हासनगर, महाराष्ट्र)
  5. लखन जाटव (उज्जैन, एमपी)

सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।