रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट सेंट्रल ज़ोन ने 5 फरवरी को मैट्स यूनिवर्सिटी में “संवाद से समाधान” जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कमिश्नरी व्यवस्था, साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
डीसीपी उमेश गुप्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने छात्रों को कानून व्यवस्था, ऑनलाइन ठगी से बचाव, हेलमेट व सीट बेल्ट के महत्व और सुरक्षित ड्राइविंग के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान करते हुए पुलिस ने संवाद के माध्यम से सुरक्षा एवं नियम पालन का संदेश दिया।

