रायपुर में होटल-बार संचालकों के साथ डीसीपी की बैठक

रायपुर। डीसीपी सेंट्रल ज़ोन उमेश गुप्ता ने 5 फरवरी को सी-4 सभाकक्ष में क्षेत्र के होटल, बार और क्लब संचालकों की बैठक की। बैठक में पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था की जानकारी दी गई और संचालन नियमों के पालन पर जोर दिया गया।
डीसीपी ने लाइसेंस शर्तों, निर्धारित समय सीमा, नशीले पदार्थों पर प्रतिबंध और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने के निर्देश दिए। होटल-बार में फॉरेनर्स की जानकारी समय पर देने, महिला स्टाफ और ग्राहकों की सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी और प्रवेश-निकास पर सतत ध्यान देने पर भी बल दिया गया।
उन्होंने साफ कहा कि नियम उल्लंघन या लापरवाही पाए जाने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सुरक्षा, पुलिस समन्वय और शांति बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।