रायपुर। रायपुर शहर में 23 जनवरी 2026 से कमिश्नरेट प्रणाली लागू की गई है। शहर को रायपुर मध्य, नॉर्थ और वेस्ट जोन में बांटा गया है। रायपुर नॉर्थ जोन का प्रभार पुलिस उपायुक्त श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) को सौंपा गया है। उनका कार्यालय पुराना पुलिस मुख्यालय, सिविल लाइन में स्थापित किया गया है। नॉर्थ जोन के अंतर्गत खमतराई, उरला, गुढ़ियारी, पण्डरी व खम्हारडीह थाना क्षेत्र शामिल हैं।

