रायपुर: दो नाबालिगों से चोरी की एक्टिवा बरामद

रायपुर के गुढियारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो अपचारी बालकों से चोरी की गई होंडा एक्टिवा (क्रमांक CG04PW6227) बरामद की है। घटना 6 अप्रैल की रात की है, जब विकास नगर निवासी राजेन्द्र पटेल की स्कूटी घर के सामने से चोरी हो गई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों नाबालिगों को पकड़ा, जो वाहन बेचने के प्रयास में थे। उनसे 70,000 रुपये की कीमत की स्कूटी जब्त कर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।