डेडलाइन से पहले नक्सलियों का हथियार डंप बरामद, क्षेत्र नक्सल मुक्त होने की ओर

अंबागढ़ चौकी। नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाए गए हथियारों का जखीरा बरामद किया गया। कार्रवाई में एक एके-47, एक इंसास रायफल और 46 जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं।
पुलिस, डीआरजी और आईटीबीपी की संयुक्त टीम ने कोवाचीटोला व कलवर जंगल क्षेत्र में करीब 4-5 घंटे की सर्चिंग के बाद नाले किनारे छिपाकर रखे गए हथियारों को बरामद किया। हथियार काले पॉलिथीन में लिपटे मिले।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में नक्सली गतिविधियां अब लगभग समाप्त हो चुकी हैं और 31 मार्च से पहले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला नक्सल मुक्त होने की दिशा में है।