रायपुर। रायपुर वेस्ट जोन पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र से एक युवक को 3.270 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की कीमत करीब 1 लाख 63 हजार 500 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार महाराजबंद तालाब के पास गांजा बेचने की सूचना पर कार्रवाई की गई। आरोपी की पहचान सुजल पंसारी (20 वर्ष), निवासी लीली चौक, पुरानी बस्ती के रूप में हुई है। उसके कब्जे से गांजा बरामद कर थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 61/26 धारा 20(ब) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

