नगर पालिक निगम रायपुर सख्त: 9.95 लाख बकाया पर अविनाश आशियाना का नल कटा, बड़े बकायादारों को सीलिंग की चेतावनी

रायपुर। निगम जोन 8 राजस्व विभाग ने कबीर नगर स्थित अविनाश आशियाना 750 फ्लैट अपार्टमेंट पर 9,95,006 रुपये संपत्तिकर बकाया रहने पर अंतिम नोटिस के बाद नल विच्छेदन की कार्रवाई की।
जोन 8 टीम ने पार्थिवी प्राविन्स सरोना, केपीएस और शिवम स्कूल जैसे बड़े बकायादारों को भी तत्काल कर जमा करने की हिदायत दी है। निगम ने स्पष्ट किया है कि भुगतान नहीं होने पर सीलबंदी की कार्रवाई की जाएगी।