सुनील सोनी ने किया भूमिपूजन: छत्तीसगढ़ महाविद्यालय में 10 लाख से बनेगा अतिरिक्त कक्ष

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने विधायक निधि से स्वीकृत 10 लाख रुपये की लागत से शासकीय जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण का भूमिपूजन किया।
जोन 4 अंतर्गत पं. भगवतीचरण शुक्ल वार्ड स्थित महाविद्यालय परिसर में श्रीफल फोड़कर कार्यारंभ किया गया। विधायक ने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि नए कक्ष के बनने से विद्यार्थियों को शैक्षणिक व सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़, पार्षद अमर गिदवानी सहित जनप्रतिनिधि व महाविद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।