रायपुर पुलिस के सेंट्रल जोन में वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले के मार्गदर्शन व डीसीपी उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशन में सात थानों में यह कार्रवाई की गई।
एक सप्ताह के भीतर देवेन्द्र नगर, तेलीबांधा, सिविल लाइन, कोतवाली, गोलबाजार, मौदहापारा व गंज थाना क्षेत्रों में कुल 181 वारंटों की तामिली की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि न्यायालयीन वारंटों की तामिली सर्वोच्च प्राथमिकता है और अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

