रायपुर में कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के बाद बेहतर और संवेदनशील पुलिसिंग को लेकर कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला (आईपीएस) ने शंकर नगर सभागार में पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को संबोधित किया। सेमिनार में आरक्षक से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक शामिल हुए।
कमिश्नर ने कहा कि कमिश्नरी सिस्टम का उद्देश्य अधिकार बढ़ाना नहीं, बल्कि पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करना है। उन्होंने शालीन व्यवहार, शिकायतों की गंभीर सुनवाई और जवाबदेह पुलिसिंग पर जोर दिया।
डीसीपी नॉर्थ मयंक गुर्जर, डीसीपी वेस्ट संदीप पटेल व डीसीपी सेंट्रल उमेश प्रसाद गुप्ता ने अपने-अपने जोन की प्राथमिकताओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में एडीसीपी, एसीपी व थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

