आईटीएमएस केबल चोरी में चार गिरफ्तार, 5.5 किलो तांबा जब्त

रायपुर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत आईटीएमएस में लगने वाले संचार केबल चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो केबल चोर और दो चोरी का तांबा खरीदने वाले शामिल हैं।
कोतवाली थाना क्षेत्र के धमतरी गेट और कालीबाड़ी चौक के पास से केबल चोरी की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए एंटी क्राइम व साइबर यूनिट तथा कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर सूचना के आधार पर सरोज यादव और नरसिंह बरिहा को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने केबल जलाकर तांबा निकालकर बिरंची नाग और अजय देवांगन को बेचने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने चारों आरोपियों से लगभग 5.5 किलो तांबा जब्त किया है। सभी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।