रायपुर। सदर बाजार स्थित भोरावत एंड संस ज्वेलरी दुकान से सोने की चैन चोरी करने वाली उड़ीसा की अंतर्राज्यीय महिला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ग्राहक बनकर दुकान पहुंची और सेल्समेन को बातों में उलझाकर करीब 50 हजार रुपये की सोने की चैन चोरी कर फरार हो गई थी।
कोतवाली पुलिस व एण्टी क्राइम टीम ने सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की पहचान निशा गुप्ता (42), निवासी काटाभांजी, जिला बलांगीर (उड़ीसा) के रूप में की। पुलिस ने उसे उड़ीसा से गिरफ्तार कर चोरी की चैन जब्त कर ली है। आरोपी के खिलाफ धारा 305(ए) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

