दोपहिया वाहन चोरी का आरोपी धराया, चोरी की बाइक बरामद

रायपुर। टाटीबंध चौक के पास से चोरी हुई दोपहिया वाहन की गुत्थी आमानाका पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने सुलझा ली है। पुलिस ने बिलासपुर निवासी आरोपी संतोष कुमार दांडेकर (41) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बाइक (CG/04/MX/4348) जब्त कर ली है, जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये है।

20 जून की शाम मजदूर खेमराज चक्रधारी अपनी बाइक खड़ी कर नाश्ता करने गया था, लौटने पर बाइक गायब मिली। पुलिस ने CCTV फुटेज, पूछताछ और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई।

कार्रवाई में निरीक्षक सुधांशु बघेल, प्रभारी निरीक्षक परेश पांडेय सहित साइबर यूनिट व थाना आमानाका की टीम की सराहनीय भूमिका रही।