राजनांदगांव, : तहसील साहू संघ के चौखड़िया पारा स्थित नवनिर्मित सामाजिक सामुदायिक भवन का लोकार्पण उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया। 40 लाख रुपये की लागत से बने इस भवन के विस्तार के लिए उन्होंने 15 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता की घोषणा भी की।
इस अवसर पर सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने समाज को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की और साहू समाज के जागरूक, शिक्षित व राष्ट्रहितकारी स्वरूप की सराहना की। श्री साव ने दानवीर भामाशाह की जयंती को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया और कहा कि यह भवन समाज की एकता व सेवा भावना का प्रतीक है।
कार्यक्रम में प्रदेश व जिला साहू संघ के पदाधिकारियों सहित महापौर, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

