मोबाइल झपटमार गिरफ़्तार, चोरी का मोबाइल और बाइक जब्त

उरला। थाना उरला क्षेत्र में मोबाइल झपट्टा मारकर भागने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 30,000 रुपए कीमत का वीवो मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (CG 04 QB 3952) जब्त की गई है।

घटना 30 जुलाई की शाम की है, जब एक युवक अपने दोस्त को कॉल करने के लिए मोबाइल निकाला ही था कि दो अज्ञात युवक बाइक से आए और फोन झपटकर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों मनोज ताखर (19) और तोमेश वर्मा (23) को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल किया।

बताया गया कि दोनों शराब पीने के बाद वारदात को अंजाम देकर मोबाइल छुपा दिए थे। दोनों आरोपी पूर्व में भी तिल्दा थाने से जेल जा चुके हैं। थाना उरला में अपराध क्र. 194/2025 धारा 304 बी एन एस के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।