रायपुर। एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड (एनसीएल) के निदेशक मंडल ने महासमुंद जिले के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी दी है। इससे क्षेत्र में हीरे के वास्तविक भंडार का वैज्ञानिक आकलन किया जाएगा और व्यवहार्यता रिपोर्ट के आधार पर व्यावसायिक खनन पर निर्णय लिया जाएगा। इससे पहले 200 टन बल्क सैंपल के परीक्षण में 1.22 कैरेट के पांच प्राकृतिक हीरे मिले थे, जिससे क्षेत्र में हीरा युक्त भू-संरचना की पुष्टि हुई है। बैठक में पर्यावरण संरक्षण और वैज्ञानिक खनन के साथ अन्य लौह अयस्क परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई।

