कैम्पा मद का हो नियमानुसार समुचित उपयोग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर, 16 जून 2025 — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ कैम्पा की गवर्निंग बॉडी की तृतीय बैठक आयोजित हुई। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कैम्पा मद का उपयोग नियमानुसार व प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

बैठक में विगत वर्षों में हुए वन विकास, संरक्षण एवं अधोसंरचना कार्यों की समीक्षा की गई। बताया गया कि 2019-20 से 2024-25 तक राज्य को 7297.55 करोड़ रुपए प्राप्त हुए, जिसमें से 4010.43 करोड़ रुपए व्यय किए जा चुके हैं। वर्ष 2025-26 के लिए 694.18 करोड़ की योजना प्रस्तावित की गई है, जिसमें से 433.69 करोड़ की स्वीकृति मिल चुकी है।

बैठक में वन मंत्री केदार कश्यप सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।