उरला में गैस सिलेंडर चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

उरला। थाना उरला पुलिस ने घर का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 10 हजार रुपए कीमत के तीन एचपी गैस सिलेंडर व एक छोटा सिलेंडर बरामद किया गया है।

प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30 जुलाई को वह ताला लगाकर अपने गांव गया था। 31 जुलाई की सुबह पड़ोसी ने चोरी की सूचना दी। जांच के दौरान सागर प्रजापति (22), रवि प्रजापति (18) व राजा टंडन (20) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तीनों ने चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 195/2025 धारा 331(4), 305 बी एन एस के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।