रायपुर। IG अमरेश कुमार मिश्रा ने रायपुर रेंज के जिलों के SP, ASP और अधिकारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली। बैठक में 2023 के पूर्व के 2100 लंबित मामलों में से 1850 मामलों के निराकरण पर सराहना की गई। NDPS एक्ट के गंभीर मामलों में अफसरों को लीड कर कार्रवाई करने, संपत्ति कुर्की, इंटरस्टेट गैंग और कूरियर नेटवर्क पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
IG ने साइबर अपराधों के त्वरित समाधान, तकनीकी दक्षता बढ़ाने, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और ओपन सोर्स इंटेलिजेंस के बेहतर इस्तेमाल की बात कही। शराब, चिटफंड, गौ-तस्करी और फर्जी दस्तावेजों पर भी सख्ती के निर्देश मिले।
आगामी त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा योजना, पेट्रोलिंग, CCTV और प्रकाश व्यवस्था मजबूत करने कहा गया। सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट के अनिवार्य उपयोग पर जोर दिया गया।

