गाड़ापारा में सट्टा खेलाते युवक पकड़ा गया

गोबरा नवापारा। पुलिस ने गाड़ापारा गणेश नगर रंगमंच के पास सट्टा खेलाते एक युवक को रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी गणेश बघेल (25) के पास से सट्टा पट्टी और ₹1800 नगद जब्त किए गए। कार्रवाई थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल के नेतृत्व में की गई। आरोपी पर जुआ निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। कार्रवाई में आरक्षक कशान रजा और हुलास साहू की भूमिका रही।