सीएम विष्णु देव साय का आह्वान – ‘वेटलैण्ड मित्र’ बनें, जैविक विरासत बचाएं

रायपुर । नवा रायपुर में आयोजित वेटलैण्ड व जैव विविधता संरक्षण पर उच्चस्तरीय कार्यशाला में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील की। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से ‘वेटलैण्ड मित्र’ बनने का आग्रह किया।

कार्यशाला में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, दोनों उप मुख्यमंत्री, मंत्रीगण और विधायक मौजूद रहे। वन मंत्री केदार कश्यप ने जैव विविधता को भावी पीढ़ियों की सुरक्षा बताया।

जैव विविधता बोर्ड अध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी ने कानून व समितियों की जानकारी दी, वहीं वन अधिकारियों ने रामसर साइट के रूप में खोखरा और गिधवा-परसदा की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में पर्यावरण संरक्षण को लेकर व्यापक जागरूकता और भागीदारी की अपील की गई।