बृजमोहन अग्रवाल ने अश्विनी वैष्णव के पिता के निधन पर जताया शोक

रायपुर/नई दिल्ली – रायपुर सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के आवास पहुंचकर उनके स्वर्गीय पिताश्री दाऊ लाल वैष्णव को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने दिवंगत आत्मा के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक व्यक्त किया और श्री वैष्णव से भेंट कर संवेदना प्रकट की।