ई-रिक्शा स्टंट महंगा पड़ा, 3000 रुपये जुर्माना

रायपुर।सोशल मीडिया पर वायरल फिल्मी स्टाइल स्टंट की वीडियो पर कार्रवाई करते हुए रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने ई-रिक्शा चालक मोहम्मद मोहसीन (सेजबहार निवासी) पर ₹3000 का जुर्माना लगाया। आरोपी ने बिना लाइसेंस खतरनाक ढंग से वाहन चलाते हुए वीडियो बनाया था। वाहन जब्त कर चालक को शपथ भी दिलाई गई कि वह भविष्य में ऐसा कृत्य नहीं दोहराएगा।