रायपुर — दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सपरिवार आकाशवाणी चौक स्थित मां महाकाली मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और विकास की कामना करते हुए श्रद्धालुओं से मुलाकात की तथा भंडारे में प्रसाद वितरण कर सेवा भाव का संदेश दिया।

