रायपुर, । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता वंदना राजपूत ने राज्य सरकार के तीसरे बजट को महिलाओं के लिए निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा, रोजगार और स्व-सहायता समूहों के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर देने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वादे पर बजट में कोई प्रावधान नहीं है। छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा, यात्रा भत्ता और महिला समूहों को रेडी-टू-ईट कार्य देने के वादे भी अधूरे हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि वनोपज संग्रहण से जुड़ी महिलाओं, मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों के लिए बजट में राहत नहीं है। युवाओं के रोजगार और महंगाई नियंत्रण पर भी स्पष्ट रोडमैप का अभाव है।

