कॉर्पोरेट हितों का बजट : धनंजय सिंह ठाकुर

रायपुर, 24 फरवरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने राज्य बजट को जनकल्याण की बजाय कॉर्पोरेट हितों को बढ़ावा देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग का बजट तीन गुना बढ़ाया गया, जबकि सिंचाई और सामाजिक क्षेत्रों में कटौती की गई।
उन्होंने आरोप लगाया कि दंतेवाड़ा, मनेन्द्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा के मेडिकल कॉलेज पूर्ववर्ती सरकार की देन हैं और कुनकुरी कॉलेज की घोषणा भी पुरानी है। मेट्रो और नालंदा लाइब्रेरी योजनाओं में प्रगति नहीं होने का भी आरोप लगाया।
प्रवक्ता ने कहा कि सड़कों की हालत खराब है, रेल और हाईवे परियोजनाओं पर आधी-अधूरी जानकारी दी जा रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि जैसे विभागों में लक्ष्य से कम खर्च कर सरकार ने विकास की रफ्तार थाम दी है।