रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुढ़ियारी बाइक चोरी का खुलासा, चोर और खरीदार दोनों गिरफ्तार

रायपुर। गुढ़ियारी क्षेत्र से चोरी हुई होंडा मोटरसाइकिल मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी पंकज यादव की रिपोर्ट पर दर्ज अपराध में एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट व गुढ़ियारी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान तिल्दा नेवरा निवासी सोनू जोशी को पकड़ा। पूछताछ में उसने बाइक चोरी कर उपकार देवार को बेचने की बात कबूली।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सीजी 04 एमएल 4723 नंबर की करीब 40 हजार रुपए की होंडा मोटरसाइकिल जब्त की। आरोपियों के खिलाफ धारा 379, 411, 34 भादवि के तहत कार्रवाई की गई है।