रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट व थाना आजाद चौक पुलिस ने शिवनगर हांडीपारा स्थित मकान चोरी का खुलासा करते हुए प्रार्थिया के पुत्र (विधि के साथ संघर्षरत बालक) को मास्टरमाइंड के रूप में पकड़ा है।
पुलिस के अनुसार 29 जनवरी को घर से सोने-चांदी के जेवर, नगदी व मोबाइल सहित करीब 2 लाख रुपए की चोरी हुई थी। जांच में पुत्र की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार कर जेवर प्रतीक दम्मानी को बेचने की बात बताई।
पुलिस ने प्रतीक दम्मानी (39) निवासी बूढ़ापारा को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से चोरी का पूरा मशरूका जब्त किया गया है। प्रकरण में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

