केलकरपारा में जुआ खेलते 5 जुआरी गिरफ्तार, 32 हजार से अधिक की नकदी जब्त

रायपुर। थाना गंज क्षेत्र के केलकरपारा गली में जुआ खेलते पांच जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 32,540 रुपए नकद और ताशपत्ती जब्त की गई। यह कार्रवाई गंज थाना पुलिस ने की।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों से हार-जीत का दांव लगा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने रेड कर पांच आरोपियों नदीम खान, जलील अहमद, सुकुन खान, रईस अली और अनिस अहमद को पकड़ा। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर की गई।