रायपुर। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के कबीर चौक के पास बने रामनगर पुलिस चौकी के नवीन भवन का उद्घाटन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम में विधायक राजेश मूणत, एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह, एएसपी लखन पटले, डी.आर. पोर्ते सहित पुलिस व नगर निगम अधिकारी मौजूद रहे।
नव निर्मित सर्वसुविधायुक्त पुलिस सहायता केंद्र नगर निगम रायपुर द्वारा विधायक निधि से तैयार किया गया है। चौकी शुरू होने से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसिंग को मजबूती मिलेगी तथा असामाजिक तत्वों में भय का वातावरण

