रायपुर। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 5 नवम्बर को राजनांदगांव में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त जारी करेंगे। इस मौके पर 69 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में 647.28 करोड़ रुपये की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की जाएगी।
पहली बार नियद नेल्ला नार योजना के तहत माओवादमुक्त 327 गांवों की 7658 महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। अब तक इस योजना के अंतर्गत 20 किश्तों में 13,024.40 करोड़ रुपये की सहायता दी जा चुकी है, जो 21वीं किश्त के साथ बढ़कर 13,671.68 करोड़ रुपये हो जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि माओवाद से मुक्त हुए गांवों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में यह बड़ा कदम है।

