रायपुर। नगर निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य व पार्षदों ने नगरवासियों को राज्योत्सव, कार्तिक पूर्णिमा, महादेवघाट पुन्नी मेला व गुरुनानक देव जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
नेताओं ने सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि व स्वास्थ्य की कामना करते हुए छत्तीसगढ़ में खुशहाली की प्रार्थना की।
बता दें कि 5 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर महादेवघाट में लगभग छह सौ वर्षों से पारंपरिक पुन्नी मेला भरता आ रहा है, जहां हजारों श्रद्धालु खारून नदी में स्नान कर हटकेश्वरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करते हैं।
गुरुनानक जयंती के अवसर पर महापौर चौबे ने नागरिकों से स्वच्छ भारत मिशन के तहत राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण में रायपुर को देश में प्रथम स्थान दिलाने अधिकाधिक फीडबैक देने की अपील भी की।

