रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर संचालित “प्रोजेक्ट जिंदगी मुस्कुराएगी” के तहत 13 वर्षीय फेमिन बाई का सफल ऑपरेशन कर उसे नया जीवन मिला है। गुढ़ियारी निवासी फेमिन बाई का ब्लाइंडर सिंड्रोम का इलाज बर्न स्पेशलिस्ट डॉ. सुनील कालड़ा ने किया।
मंगलवार को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कालड़ा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचकर बच्ची से मुलाकात की और हालचाल जाना। बच्ची ने बताया कि अब वह पहले से काफी बेहतर महसूस कर रही है।
कलेक्टर ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य जरूरतमंदों को समय पर चिकित्सकीय सहायता देकर उनके जीवन में मुस्कान लौटाना है। परिजनों ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।
इस मौके पर निगम आयुक्त विश्वदीप, अपर कलेक्टर नम्रता जैन, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य अधिकारी मौजूद

