रायपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुरानी बस्ती पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशीली टैबलेट बेच रही एक महिला को रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देश पर C.S.P. राजेश देवांगन व अन्य अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर महाराजबंद तालाब के पास दबिश दी। आरोपी रिया साहू (23 वर्ष) को पकड़कर उसके पास से Nitrosun-10 टैबलेट की 08 स्ट्रीप (कुल 80 नग) बरामद की गई, जिसकी कीमत ₹624 आंकी गई है।
पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 21(बी) के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा।
इस कार्रवाई में निरीक्षक योगेश कश्यप, सउनि जगदंबा तिवारी, आरक्षक दीप नारायण व पिलेश्वर प्रसाद की अहम भूमिका रही।

