खरोरा पुलिस की कार्रवाई
रायपुर। खरोरा थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले युवक जीवन मंडावी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से धारदार बटनदार चाकू भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, घटना 8 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे की है। ढाबा संचालक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ढाबा बंद कर घर लौट रहा था, तभी उसने अपने पुराने मिस्त्री को एडवांस देने के लिए रुकना चाहा। इसी दौरान आरोपी जीवन मंडावी वहां पहुंचा और शराब के लिए ₹1000 की मांग करने लगा। इंकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को तलाश कर गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से अवैध चाकू बरामद किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

