रेत के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, 3 जेसीबी और 1 हाईवा जब्त

रायपुर, जांजगीर-चांपा जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हुई। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर उड़नदस्ता दल ने नवापारा, भादा, केवा व बम्हनीडीह क्षेत्र में छापेमारी की।

खनिज अधिकारी अनिल साहू ने बताया कि नवापारा में हसदेव नदी से अवैध रेत खनन में लिप्त 3 जेसीबी जब्त कर कलेक्टोरेट लाया गया, वहीं एक हाईवा वाहन ओवरलोड पाए जाने पर पकड़ा गया। सभी मामलों में खान व खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। अभियान आगे भी जारी रहेगा।