मेडिकल कॉलेज में 14.46 करोड़ के विकास कार्यों को मिली मंजूरी
रायपुर,|स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंगलवार को डिमरापाल स्थित बलीराम कश्यप मेडिकल कॉलेज में स्वशासी समिति की बैठक ली और 14.46 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी दी। मंत्री ने कहा कि चिकित्सा सेवा को ड्यूटी नहीं, सेवा समझकर करें, ताकि लोग दिल से याद रखें।
कॉलेज में लेक्चर थियेटर, परीक्षा हॉल, जिम, बैडमिंटन कोर्ट, छात्रावास सुविधा, एमईटी सेल व मेस उन्नयन जैसे कार्यों के लिए ₹11.94 करोड़ स्वीकृत हुए। अस्पताल के लिए ₹2.52 करोड़ की मंजूरी दी गई, जिसमें पार्किंग, गेस्ट हाउस, लिफ्ट, सी-आर्म और सोनोग्राफी मशीन की खरीदी शामिल है।
मंत्री ने सभी कार्य तय समय में और गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। छात्र प्रतिनिधियों ने इस ऐतिहासिक निर्णय पर आभार जताया।

