रायपुर नगर निगम का अभियान तेज, सड़कों से आवारा पशु हटाकर भेजे जा रहे गौठानों में

रायपुर। महापौर मीनल चौबे, स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष गायत्री चंद्राकर व आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम द्वारा शहरभर में आवारा पशुओं की धरपकड़ कर उन्हें गौठानों में भेजने का अभियान तेज कर दिया गया है।

नगर निगम टीमों ने मौल श्री विहार, डुमरतराई, भाठागांव, महिला थाना मार्ग, भगत सिंह चौक, पुलिस लाइन सहित कई क्षेत्रों से कुल 21 मवेशियों को पकड़कर काऊकैचर वाहन से गोकुल नगर गौठान भेजा। निगम ने अभियान को निरंतर जारी रखने की बात कही है।