रायपुर। देवेन्द्र नगर में वंडर किड्स स्कूल के पास मोबाइल झपटमारी करने वाले दो युवकों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में धरदबोचा। आरोपियों से 5 मोबाइल और एक बाइक जब्त की गई, जिसकी कुल कीमत करीब 1.5 लाख रुपये है।
प्रार्थी बसंत ओगरे से फोन छीनने के मामले में अपराध क्रमांक 131/25 धारा 304, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर एंटी क्राइम और साइबर यूनिट व देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। CCTV फुटेज और मुखबिर की मदद से आरोपियों रोहन क्षत्री (18) और करन सोना (18) को पकड़ा गया।
पूछताछ में दोनों ने शहर के अन्य क्षेत्रों से भी 4 मोबाइल स्नैचिंग की बात कबूल की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

