रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से चिरमिरी की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या के समाधान की राह खुल गई है। अमृत मिशन 2.0 के तहत राज्य शासन ने 185 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है।
अब नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छ और नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित होगी। श्री जायसवाल ने मुख्यमंत्री और शहरी प्रशासन विभाग का आभार जताते हुए इसे क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर बताया।
स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल पर खुशी जताते हुए मंत्री का धन्यवाद किया। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

