अवैध खनिज उत्खनन पर सख्ती, 6 वाहन जब्त, लाखों का अर्थदंड

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेश में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग का अभियान जारी है। राजनांदगांव में 52 मामलों में 18.95 लाख रुपये का अर्थदंड वसूला गया। बालोद में अवैध पत्थर उत्खनन करते एक मशीन, बलरामपुर में रेत से भरा टिपर और 90 घनमीटर अवैध रेत जब्त की गई। सरगुजा में जेसीबी, ट्रैक्टर व टिपर सहित 6 वाहन जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। शासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।