रायपुर। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव टी.के. अनिल कुमार ने राजनांदगांव जिले के ग्राम अंजोरा, टेड़ेसरा, पदुमतरा, सुकुलदैहान और बरगा का दौरा कर आजीविका, जल संरक्षण और उद्यमिता से जुड़ी गतिविधियों का निरीक्षण किया।
उन्होंने महिला समूहों द्वारा तैयार हर्बल उत्पाद, चना प्रोसेसिंग यूनिट, रिचार्ज वेल, स्टार्टअप्स और एफपीओ की प्रशंसा की। श्री कुमार ने कहा कि महिला समूहों की आत्मनिर्भरता और नवाचार प्रेरणादायक हैं।
स्वरधारा समूह की 65 लाख की बिक्री, चना प्रोसेसिंग यूनिट का 408 लाख का टर्नओवर और महिलाओं की अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच को भी सराहा। पद्मश्री फूलबासन यादव ने ‘नीर और नारी’ अभियान की जानकारी दी।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. भुरे और सीईओ सुरूचि सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।

