रायपुर। 02 जुलाई 2025। रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और थाना सरस्वती नगर की संयुक्त कार्रवाई में प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा के साथ पंजाब निवासी जर्मन सिंह (20 वर्ष) को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से लगभग 2.008 किलोग्राम डोडा और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया, जिसकी कुल कीमत ₹25,000 बताई गई है।
पकड़ा गया आरोपी वर्तमान में कबीर नगर, रायपुर में रह रहा था और मूलतः पंजाब के तरनतारन जिले का निवासी है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि यह मादक पदार्थ उसने राजस्थान के झालावाड़ निवासी ओम प्रकाश शर्मा उर्फ पप्पू से खरीदा था, जिसे पहले ही 4.5 लाख के डोडा सहित पकड़ा जा चुका है।
पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 15 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूरे नेटवर्क की जांच फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक के आधार पर जारी है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई, जिसमें एंटी क्राइम यूनिट और थाना सरस्वती नगर की टीमों की अहम भूमिका रही।

