रायपुर। स्नेहा इन्फ्रास्ट्रक्चर लॉजिस्टिक एलएलपी फर्म के पार्टनर नीरज केडिया को 45 लाख रुपये की अमानत में खयानत के मामले में आज़ाद चौक पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
फर्म के अन्य पार्टनर हेमंत भारद्वाज की शिकायत पर दर्ज FIR के अनुसार, नीरज केडिया ने बैंक को धोखे में रखकर फर्म के खातों पर एकाधिकार कर लिया और 16 अक्टूबर 2023 को दो किस्तों में कुल ₹45,00,000 की राशि अपने व्यक्तिगत खाते में ट्रांसफर कर ली।
आरोपी के खिलाफ धारा 409 भादवि के तहत मामला दर्ज कर 30 जून 2025 को गिरफ़्तारी की गई।
गिरफ्तार आरोपी: नीरज केडिया, 49 वर्ष, निवासी रालाज एनक्लेव, गायत्री अस्पताल के पास, डगनिया, रायपुर।

