रायपुर पुलिस ने 8.75 लाख की लूट का किया खुलासा, कंपनी का ड्राइवर निकला मास्टरमाइंड

रायपुर। गुढ़ियारी क्षेत्र में चाकू की नोंक पर ई-स्कूटी समेत 8.75 लाख रुपये लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने घटना के कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी हुलेश कुमार देवांगन कंपनी में वाहन चालक के रूप में कार्यरत था, जिसने साथी रूपेश साहू के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट की पूरी रकम ₹8,75,800 नकद, ई-स्कूटी, एक मोटरसाइकिल, एक जुपिटर वाहन और वारदात में इस्तेमाल चाकू जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट व गुढ़ियारी पुलिस की संयुक्त टीम ने की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई इस त्वरित कार्रवाई में सीसीटीवी फुटेज, मुखबिरों और तकनीकी विश्लेषण की मदद ली गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 127(2), 309(4), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।