रायपुर। मौदहापारा पुलिस ने मेकाहारा अस्पताल से पर्स और मोबाइल चोरी करने के आरोप में सिक्योरिटी गार्ड प्रदीप सेन्द्रे (41 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक 26 जून की रात बिलासपुर की नेहा सेन अपनी मां से मिलने अस्पताल गई थी। वह कार्डियोलॉजी आईसीयू के बाहर बरामदे में सोई थी। उसी दौरान आरोपी ने उसका पर्स और दो मोबाइल (कुल कीमत लगभग ₹13,000 नगद समेत) चुरा लिया।
सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान हुई। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

