महावीर के विचार मानवता को दिखाते हैं शांति और अहिंसा का मार्ग : ओम बिरला

रायपुर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित आचार्य पदारोहण एवं सहस्त्रावधान तपस्या महोत्सव में शामिल हुए। दोनों नेताओं ने जैन मुनियों का आशीर्वाद लिया और आचार्य पद पर प्रतिष्ठित हुए विनयकुशल मुनि महाराज को नमन किया।
ओम बिरला ने कहा कि भगवान महावीर और जैन दर्शन के सिद्धांत मानवता को शांति, करुणा, आत्मसंयम और अहिंसा का मार्ग दिखाते हैं। वहीं मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जैन संतों का अहिंसा, सत्य और आत्मसंयम का संदेश आज पूरे विश्व के लिए प्रासंगिक है। उन्होंने विनयकुशल मुनि के आचार्य पदारोहण को प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और जनप्रतिनिधि उपस्थित